जयनगर सड़क हादसे में दो वेटरों की मौत, 12 घायल, स्कॉर्पियो-टेम्पो में भीषण टक्कर

Sanjeev Mandal
0
जयनगर इलाके में सड़क दुर्घटना 


जयनगर (मधुबनी): बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा कमलावाड़ी पिपराटोल के पास उस समय हुआ, जब शादी समारोह में वेटर का काम कर घर लौट रहे युवकों से भरी टेम्पो की सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई।


शादी समारोह से काम कर लौट रहे थे युवक


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जयनगर बस्ती पंचायत के गोराई टोल के 14 युवक बुधवार शाम लदनियां प्रखंड के खाजेडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में वेटर का काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद सभी बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे रिजर्व टेम्पो से वापस जयनगर लौट रहे थे।


बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे कमलावाड़ी पिपराटोल के नजदीक जयनगर की ओर जा रही स्कॉर्पियो और टेम्पो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


दो युवकों की मौत, 12 लोग घायल


इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बस्ती पंचायत के गोराई टोल निवासी शिक्षक चुनचुन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अरविंद पासवान और 18 वर्षीय रोहित धानुक के रूप में हुई है।


दुर्घटना में 12 अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में जीवछ पासवान, अर्जुन पासवान के पुत्र कृणाल पासवान, रंजीत पासवान, अमित पासवान, अशोक पासवान, आनंद पासवान, छोटू पासवान और सोनू पासवान समेत अन्य लोग शामिल हैं।


बताया गया है कि कई घायलों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर उपचार के लिए अधिकांश घायलों को मधुबनी रेफर किया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।


एक दिन पहले भी सड़क हादसे में गई थी युवक की जान


जयनगर इलाके में सड़क दुर्घटना का यह दूसरा मामला है। इससे एक दिन पहले दुल्लीपट्टी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान बिस्फी निवासी अरविंद कुमार यादव के रूप में बताई गई है।


लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से इलाके में चिंता का माहौल है। कमलावाड़ी पिपराटोल की घटना ने शादी समारोह में काम कर घर लौट रहे परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये पढ़ें:

  • Newer

    जयनगर सड़क हादसे में दो वेटरों की मौत, 12 घायल, स्कॉर्पियो-टेम्पो में भीषण टक्कर

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
7/related/default