Pipra News in Hindi: समता पार्टी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, उदय मंडल और त्रिभुवन मंडल ने दिया विकास का भरोसा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत की तैयारी में जुटी समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल और पिपरा विधानसभा से उम्मीदवार त्रिभुवन कुमार मंडल ने आज गांव-गांव जाकर जनसंपर्क रैली की।
रैली में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, चारों ओर “समता पार्टी ज़िंदाबाद” के नारे गूंज उठे।

विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख

अपने संबोधन में उदय मंडल ने कहा कि आने वाले समय में समता पार्टी बिहार को नई दिशा देने का काम करेगी।
उन्होंने जनता से वादा किया कि जीतने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

हमारा संकल्प है — हर गरीब को न्याय, हर गांव में विकास और हर युवा को रोजगार।
— उदय मंडल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समता पार्टी

त्रिभुवन मंडल बोले: “जनता ने बदलाव का मन बना लिया है”

त्रिभुवन कुमार मंडल ने कहा कि इस बार पिपरा की जनता ने विकास को वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव घूमने के दौरान जनता के बीच समता पार्टी के प्रति गहरी उम्मीदें दिख रही हैं।

जनता अब ठगी नहीं खाना चाहती, वो काम चाहती है, बदलाव चाहती है।
— त्रिभुवन कुमार मंडल, पिपरा प्रत्याशी, समता पार्टी

जनता में दिखी लहर

रैली के दौरान भीड़ और उत्साह से यह साफ दिखा कि इस बार चुनावी मैदान में समता पार्टी मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पार्टी अपने वादों पर खड़ी रही तो आने वाले दिनों में यह बड़ा राजनीतिक बदलाव साबित हो सकता है।

Read more: 10,000 Mahila Rojgar Yojana अगर नहीं आया है तो ऐसे करें 2 मिनट में आएगा पैसे

Leave a Comment