Pratapganj News: प्रतापगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, 17 फरवरी को परीक्षा देने वाली 10वीं की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुपौल जिला के प्रतापगंज थाना क्षेत्र से बुधवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दीवानगंज वार्ड नंबर 02 निवासी शिवराम शाह की पुत्री सुलेखा कुमारी की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सुलेखा इस वर्ष 10वीं की परीक्षा देने वाली थी, जिसकी अगली परीक्षा 17 फरवरी को निर्धारित थी। उसका परीक्षा केंद्र वीरपुर में था।

Pratapganj Road Accident News 2026 – Sulekha Kumari


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार करीब 11 बजे दिन सुलेखा अपने पिता के साथ साइकिल से आधार कार्ड में सुधार कराने प्रतापगंज जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार लोडिंग हाइवा ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुलेखा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read Also:Supaul News: पिपरा में सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत, इलाके में शोक की लहर
हादसे के बाद हाइवा चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।


बताया जा रहा है कि मृतका छह भाई-बहनों में एक थी (3 भाई और 3 बहन), जिसमें वह बड़ी बहन से छोटी थी। बेटी की असमय मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय के साथ उचित मुआवजा दिया जाए।

Read Also: Achalpur News: बेंगलुरु में मजदूरी के दौरान हादसा, सुपौल के मजदूर की टूटी हड्डी, परिवार पर रोजी-रोटी का संकट

Leave a Comment